हमें जिस दिन अलग होना पड़ेगा
सुनो ! उस दिन हमारी मात होगी"
अगर तुमसे कभी जो बात होगी
तो बातों में मेरी जज़्बात होगी ।
मेरी जिस दिन भी तुम से बात होगी
यक़ीनन आँखों से बरसात होगी ।।
अगर तुम रूठ कर जाओगे ऐसे
बसर मुझसे ना तब ये रात होगी ।
तुम्हारे बाद भी तँन्हा ना होंगे
तुम्हारी याद मेरे साथ होगी ।
हमें जिस दिन अलग होना पड़ेगा
सुनो ! उस दिन हमारी मात होगी ।
तुम्हारी सुर्ख आँखें कह रहीं है
महज़ कुछ देर में बरसात होगी ।
अजीत सतनाम कौर
जनवरी 2018 .
सुनो ! उस दिन हमारी मात होगी"
अगर तुमसे कभी जो बात होगी
तो बातों में मेरी जज़्बात होगी ।
मेरी जिस दिन भी तुम से बात होगी
यक़ीनन आँखों से बरसात होगी ।।
अगर तुम रूठ कर जाओगे ऐसे
बसर मुझसे ना तब ये रात होगी ।
तुम्हारे बाद भी तँन्हा ना होंगे
तुम्हारी याद मेरे साथ होगी ।
हमें जिस दिन अलग होना पड़ेगा
सुनो ! उस दिन हमारी मात होगी ।
तुम्हारी सुर्ख आँखें कह रहीं है
महज़ कुछ देर में बरसात होगी ।
अजीत सतनाम कौर
जनवरी 2018 .

Comments
Post a Comment