फूल मेरे जुड़े में सजाने वो आ गया
नए ख़्वाब मुझे अब दिखाने वो आ गया
नए ख़्वाब मुझे अब दिखाने वो आ गया
दुःख जो उठाये थे ज़िंदगी भर मैंने
खुशियों की राह अब दिखाने वो आ गया
खुशियों की राह अब दिखाने वो आ गया
लाता है कौन आसमां से तारे तोड़ कर
राह में मेरी कहकशां बिछाने वो आ गया
राह में मेरी कहकशां बिछाने वो आ गया
सिसकती रही रोती रही हमेशा से मैं
अश्क़ मेरी आँखों से चुराने वो आ गया
अश्क़ मेरी आँखों से चुराने वो आ गया
अपनी ही चीखों से फटते थे कान मेरे
ख़ुशी के नगमें आज सुनाने वो आ गया
ख़ुशी के नगमें आज सुनाने वो आ गया
ना सुनाया ग़म का फ़साना
मैंने
ये बोझ भी मेरे दिल से हटाने वो आ गया।।
मैंने
ये बोझ भी मेरे दिल से हटाने वो आ गया।।
अजीत सतनाम कौर
2015
2015
Comments
Post a Comment