शिक़वा ये तेरा था मेरी आँखों से अश्क़ नहीं गिरा है
ढलका है तेरी पलकों से
हर आँसू वो मेरा है
चाहो शिद्दत से तो क़ायनात भी मिला देती है
ऐसा लिखा मैंने किताबों में पढ़ा है
किया था वादा तो लौट आऊँगा एक दिन
खो ना जाए तू भी
बस यही एक शुबा है
ज़िंदगी को तो जीत लूँगा यकीं है मुझकों
मौत की दस्तक़ से दिल थोड़ा डरा है
यकीं है तुझ पे मुहब्बतों की हदों तक
आख़िर वो मर्द है शक़ इसलिए ज़रा है
वादा किया था मैंने रात मिलने का
पकड़ के चाँद वो कई रातों से खड़ा है
हम दोनों जैसे दो किनारें हों दरिया के
इक किनारे से भला दूजा कब मिला है
वो और लोग थे जो इश्क़ पे परवान चढ़ गए
आज आशिक़ी में 'अस्क' कौन किस के लिए मरा है।।
अजीत सतनाम कौर
जुलाई 2015
ढलका है तेरी पलकों से
हर आँसू वो मेरा है
चाहो शिद्दत से तो क़ायनात भी मिला देती है
ऐसा लिखा मैंने किताबों में पढ़ा है
किया था वादा तो लौट आऊँगा एक दिन
खो ना जाए तू भी
बस यही एक शुबा है
ज़िंदगी को तो जीत लूँगा यकीं है मुझकों
मौत की दस्तक़ से दिल थोड़ा डरा है
यकीं है तुझ पे मुहब्बतों की हदों तक
आख़िर वो मर्द है शक़ इसलिए ज़रा है
वादा किया था मैंने रात मिलने का
पकड़ के चाँद वो कई रातों से खड़ा है
हम दोनों जैसे दो किनारें हों दरिया के
इक किनारे से भला दूजा कब मिला है
वो और लोग थे जो इश्क़ पे परवान चढ़ गए
आज आशिक़ी में 'अस्क' कौन किस के लिए मरा है।।
अजीत सतनाम कौर
जुलाई 2015
Comments
Post a Comment